UP TET Online Application Form 2026: Apply Online, Last Date, Exam Date, Eligibility
Uttar Pradesh Basic Education Board द्वारा UP Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यदि आप उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
UP TET 2026 Notification: मुख्य विवरण (Highlights) |
|
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) |
| संचालन संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| स्तर (Level) | राज्य स्तरीय (State Level) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.upessc.up.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)UPTET 2026 की समय सारिणी जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना आवेदन समय पर पूरा करें। |
|
| कार्यक्रम (Events) | महत्वपूर्ण तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 मार्च 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म सुधार (Correction) की अंतिम तिथि | 01 मई 2026 |
| परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी | 22 जून 2026 |
| प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि | 30 जून 2026 |
| परीक्षा की तिथि (Exam Date) | 02, 03 और 04 जुलाई 2026 |
आवश्यक दस्तावेज |
आवेदन शुल्क (Application Fee) |
|
पेपर-I या पेपर-II के लिए (केवल एक पेपर):
आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
|
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) |
|
| प्राथमिक स्तर (Paper-I) |
उच्च प्राथमिक स्तर (Paper-II) |
|
स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता के उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन से सम्बद्धता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) के अन्तिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अथवा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण तथा दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित / स्नातक शिक्षामित्रों का द्विवर्षीय बी०टी०सी० के अन्तिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अथवा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (डी.एड.) / भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (डी. एड. विशेष शिक्षा) के अन्तिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अथवा स्नातक तथा उत्तर प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विशिष्ट बी०टी०सी० प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण । अथवा स्नातक तथा उत्तर प्रदेश में संचालित दो वर्षीय बी०टी०सी० उर्दू विशेष प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण। अथवा स्नातक तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से डिप्लोमा इन टीचिंग के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण। अथवा स्नातक तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से दिनांक 11.08.1997 के पूर्व के मोअल्लिम-ए- उर्दू उपाधि धारक (उर्दू शिक्षक हेतु)। अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इण्टरमीडिएट अथवा इसके समकक्ष तथा चार वर्षीय प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी०एल०एड०) के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण। |
स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता के उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन से सम्बद्धता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण। अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा परास्नातक और एन.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी०एड०) के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अथवा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा परास्नातक तथा शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी०एड०) जो इस सम्बन्ध में समय-समय पर जारी किये गये राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदण्ड तथा क्रिया विधि) विनियमों के अनुसार प्राप्त किया गया हो। अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा परास्नातक और एन.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त संस्था / भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) के बी०एड० विशेष शिक्षा के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इण्टरमीडिएट अथवा इसके समकक्ष एवं एन.सी.टी.ई/ यू.जी.सी. से मान्यता प्राप्त संस्था से चार वर्षीय बी.एड/ बी.ए.बी.एड के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उतीर्ण। अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इण्टरमीडिएट अथवा इसके समकक्ष एवं चार वर्षीय प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी०एल०एड०) के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण। अथवा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और भारतीय पुनर्वास परिषद (R.C.I) द्वारा मान्यता प्राप्त एक वर्षीय बी०एड० (विशेष शिक्षा) में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण। |
UPTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? |
|
|
|
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) |
|
| Apply Online (आवेदन लिंक) | यहाँ क्लिक करें (Link Activate on 27.03.2026) |
| Official Notification (PDF) | डाउनलोड करें |
| Official Website | Click Here |
| Join Us on WhatsApp | Click Here |