Your Job Search Destination…

Your Job Search Destination…

Indian Navy Agniveer MR SSR Recruitment 2026: Apply Online, Last Date, Exam Date, Eligibility

Indian Navy ने Agniveer MR & SSR Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।

Indian Navy Agniveer MR SSR Recruitment 2026: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
संगठन का नामभारतीय नौसेना (Indian Navy)
पद का नामअग्निवीर (SSR) और अग्निवीर (MR)
बैच01/2027 और 02/2027
आवेदन मोडऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटwww.joinindiannavy.gov.in
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

नौसेना भर्ती 2026 के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर लें।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 मार्च 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2026

  • करेक्शन तिथि(Correction): 10 – 11 अप्रैल 2026

  • स्टेज-I परीक्षा (INET) तिथि: मई 2026

  • स्टेज-I रिजल्ट तिथि: मई – जून 2026

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले निम्नलिखित शैक्षणिक और आयु संबंधी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है:

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
  • Agniveer (SSR): उम्मीदवार ने 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा गणित और भौतिकी (Physics) के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान या कंप्यूटर साइंस में से एक विषय होना अनिवार्य है।

  • Agniveer (MR): उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) की परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो।

आयु सीमा (Age Limit)
  • उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।

  • केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं।

Salary (Agniveer Package)
YearSalary
1st Year₹30,000
2nd Year₹33,000
3rd Year₹36,500
4th Year₹40,000

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है:

  • परीक्षा शुल्क: ₹550 

  • भुगतान का प्रकार: नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन।




चयन प्रक्रिया (Selection Process)

भारतीय नौसेना में चयन तीन मुख्य चरणों में होता है:

  1. स्टेज-I: कंप्यूटर आधारित भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET)।

  2. स्टेज-II: शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT), लिखित परीक्षा और प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण।

  3. स्टेज-III: आईएनएस चिल्का (INS Chilka) में अंतिम चिकित्सा परीक्षण और मेरिट लिस्ट।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

टेस्टपुरुष (Male)महिला (Female)
ऊंचाई (Height)157 सेमी152 सेमी
दौड़ (1.6 Km)06:30 मिनट08:00 मिनट
उठक-बैठक (Squats)20 बार15 बार
पुश-अप्स (Push-ups)15 बार10 बार
सिट-अप्स (Sit-ups) 15 बार10 बार

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

  2. ‘Join as Agniveer’ पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।

  3. अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।

  4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट) अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

  7. भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक

RegistrationClick Here
Login Click Here
Official Notification  Click Here (MR)
Official Notification (SSR) Click Here (SSR)
Agniveer Official Website Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top